Homeझाबुआपारारात्रिकालीन ओपन प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज।

रात्रिकालीन ओपन प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज।

पारा  बस स्टैड प्रांगण पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यंगस्टर क्रिकेट क्लब द्वारा तीसरा रात्रि कालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार रात्रि 8 बजे किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी पल्लवी भाभर एवं पारा नगर के समस्त पत्रकार प्रभाष जैन , अनील श्रीवास्तव, शैलेंद्र राठोर, अंकित चौहान और विनोद कहार की गरिमामय उपस्तिथि में पूजन पाठ के बाद मैच का शुभारंभ हुआ। होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरुस्कार सतीश अजनार (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पारा) 15555 रुपए एवं द्वितीय पुरुस्कार 7777 रुपए फैशन गारमेंट एंड किंग ढाबा रेस्टोरेंट पारा और तृतीय पुरस्कार 3333 रुपए राज सोनी (बजरंग दल पारा ) की और से दिया जाएगा ।

क्रिकेट के शुभारंभ से ही दर्शकों एवं नगर के खेल प्रेमी युवाओं में काफी जोश एवं उत्साह देखने को मिला ।साथ ही सभी अथितियो ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए सभी को समझाई भी दी की खेल को खेल की भावना के साथ खेले और अच्छा प्रदेशन करते हुए अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर के साथ साथ राजगढ़,झाबुआ,राणापुर, उदयगढ़,बोरी अन्य जगहों की टीम भी खेलती नजर आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!