Homeधारसरदारपुरहत्या का आरोपी को राजगढ थाना प्रभारी पाटीदार ने 23 घण्टे में...

हत्या का आरोपी को राजगढ थाना प्रभारी पाटीदार ने 23 घण्टे में किया गिरफ्तार 

बालु सिंह बारिया 

सरदारपुर। राजगढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम दुधीकांच में भारत पिता सरदार सोलंकी जाति भील उम्र 45 वर्ष निवासी रामनगर थाना रायपुरिया जिला झाबुआ का अपने परिवार सहित रतन पिता नक्का ताहड जाति भील निवासी दुधीकांच के खेत में डेरा डालकर रह रहा था । दिनांक 15.11.2025 को शाम 06.00 बजे खेत मालिक रतन ताहड अपने खेत पर आया व भारत को बोला कि तू मेरे खेत में डेरा डालकर क्यों रह रहा हैं तुम्हे डेरा डालकर रहने के लिये किसने कहां कहकर गाली गुप्ता की जिस पर भारत सोलंकी ने गाली देने से मना किया तो रतन ताहड ने बांस की लकडी से भारत सोलंकी को सिर में मारा भारत के सिर में चोंट अधिक होने से गांव के लोगो ने भारत को ईलाज कंचन अस्पताल राजगढ भर्ति करवाया जिस दौरान थाना राजगढ पर ड्यूटी अधिकारी उनि जुली अमलियार द्वारा तत्काल कंचन अस्पताल पंहुचकर  घायल भारत सोलंकी के कथनों के आधार पर सिर में अधिक चोंट होने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी ।  पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी जिला धार,के निर्देशन में राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में आरोपी रतन ताहड को पकडने एक टीम घटित की गय थी ।

उक्त घटना के आरोपी को पकडने में  टीम उनि निहालसिंह दंडोतिया, सउनि सुनील राजपूत, प्रआर विपिन कटारा, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक दिलीप, आरक्षक जयेन्द्र, आरक्षक सुभाष परमार की सराहनीय भुमिका रही है ।  पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!