Homeझाबुआकांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई...

कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई एसआईआर अभियान को लेकर मॉनिटरिंग कमेटी बीएलए प्रभारियों ब्लाक स्तरीय प्रभारीयो को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

झाबुआ: आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर स्थानीय विधायक कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई समस्त कांग्रेस जनों ने बिरसा मुंडा की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मना कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला श्रद्धांजलि सभा के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया क्षेत्रीय विधायक डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के विशेष आतिथ्य में जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान को पार्टी द्वारा जिले के 981बुथों पर बीएलओ सतर्कता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें इस उद्देश्य से मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष नर्वेश अमलियार को शामिल किया गया है वही युवा कांग्रेस नेता बबलू कटारा को जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है व सह प्रभारी अरुन ओहरी को नियुक्त किया गया जो नियुक्त किए गए युवा कांग्रेस के प्रभारी की मॉनिटरिंग करेंगे वहीं क्षेत्र वाइज एस आई आर मतदाता फॉर्म भरवाने के लिए युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी को बीएलए के सतत संपर्क में रहने वह पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर जवाबदारी सौपी गई जिनमें झाबुआ विधानसभा प्रभारी दरियाव सिंगाड़ केशव कमलिया थांदला अनिल डामोर महेश डामोर पेटलावद विधानसभा प्रभारी किलु भूरिया गजेंद्र मुनिया राजेश मेडा सुनील निनामा कल्याणपुर अनिल वसुनिया राणापुर बापू अजनार बोरी अमर मखोड़ झकनवादा कैलाश मीणा सारंगी अन सिंह वसुनिया मेघनगर रादू वसुनिया मद्रानी शिवपाल डामोर काकनवानी अविनाश मुनिया थांदला गणेश मुनिया खवासा पंकज डामोर अनिल डोडियार संतोष हटीला को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जो क्षेत्र में महती भूमिका का निर्वाह करेंगे इस अवसर पर जिले भर के युवा कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन महिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!