झाबुआ संवाददाता , आज आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहद ग्राम पिटोल में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पिटोल क्षेत्र के सेकड़ों कार्यकर्ता आज आम आदमी पार्टी की सभा में भाग लिया जिसमें आम आदमी पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया साथ ही झाबुआ क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से परेशान आदिवासी समाज को कैसे मुक्त करवाना और इस क्षेत्र के हर छोटे बड़े समाज को मूलभूत सुविधाओं को जनजन तक कैसे पहुंचाना है

जिससे इस अति पिछड़े क्षेत्र को विकसित कर सके साथ ही इस क्षेत्र में शिक्षा , स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क और परिवहन के साधनों का विकाश कर साथ ही रोजगार और उद्योग के साथ साथ कृषि क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगो को आत्मनिर्भर कैसे बनाना हैं ।

उसके लिए जमीनी स्तर पर क्या क्या कदम उठाना है और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को कैसे काम करना हैं हाल में चल रहे निर्वाचन नामवली में अनपढ़ ग्रामीणों को सहयोग कर नामावली के कार्य में शासन और प्रशासन को सहयोग प्रदान करना तथा आगमी 15 नवंबर 2025 को धार जिले के ग्राम कुक्षी में हो रहे विशाल आदिवासी जनजाति सम्मेलन में अधिक से अधिक साथी और कार्यकर्ताओं के आने का निमंत्रण प्रिंस अर्पित कुंडलना ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मंच से भाषण के दौरान कहा और पार्टी विस्तार और अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी के लिए कोमल डामोर , दिलीप सिंह भूरिया , कमलेश डामोर, हेनरी मचार , मुख्तियार खान रालू निनामा , पारसिंह खराड़ी और सभा का संचालन लाल सिंह भूरिया ने किया इस सभा में अनेकों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे ।।