रिपोर्टर-सुनील खोड़े
————————-
झाबुआ में करणी सेना की जिला बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान करणी सेना के प्रदेश महामंत्री नेपालसिंह चलदु, प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसोदिया, संभाग अध्य्क्ष महेंद्र सिंह झकनावदा, जिलाध्यक्ष नीतिराजसिंह बोडायता मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगमी 21 दिसम्बर को हरदा में होने वाले आंदोलन पर चर्चा की गई। वही 5 दिसम्बर को झाबुआ में करणी प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के आगमन एवं जनक्रांति न्याय यात्रा की रूपरेखा बनाई गई।
5 दिसम्बर को झाबुआ में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर का आगमन होगा, करणी सेना प्रमुख शेरपुर हरदा में करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज व बर्बरता के खिलाफ जनक्रांति न्याय यात्रा लेकर पंहुचे। एवं सर्व समाज से 21 दिसम्बर को हरदा आंदोलन में शामिल होने का आव्हान करेगे। जिसकी तैयारी के सम्बंध में बैठक संपन्न हुई।