Homeअलीराजपुरअवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार – आलीराजपुर पुलिस की तत्पर...

अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार – आलीराजपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई।

दिलीप सिंह भूरिया  अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

आलीराजपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध 12 बोर की देसी बंदूक एवं 05 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 06 नवम्बर 2025 को रात्रि के समय थाना कोतवाली, आलीराजपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पंचेश्वर मंदिर पुलिया के पास 12 बोर की बंदूक लेकर घूम रहा है। उक्त व्यक्ति के कारण आसपास के लोग भयभीत हो रहे हैं कि सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले ने त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस टीम को उक्‍त स्‍थान पर भेजते हुये बल को रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति बंदूक जैसा हथियार लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस दल को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, किंतु पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वेस्ता पिता भुरसिंह देवरकिया भील, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा तड़वी फलिया, थाना आम्बुआ, जिला आलीराजपुर बताया। आरोपी के पास रखे हथियार की जांच करने पर वह एक नाल की 12 बोर की देसी बंदूक पाई गई। लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बंदूक पुरानी अवस्था में थी, जिस पर किसी कंपनी का मोनो या नंबर स्पष्ट रूप से अंकित नहीं था। बंदूक के बट पर मिलिट्री कलर का कवर लगा हुआ था, जिसकी जांच करने पर कवर में 06 खाने वाला कारतूस रखने का पॉकेट पाया गया, जिसमें से 05 जिन्दा कारतूस शक्तिमान एक्सप्रेस 12 बोर कंपनी के रखे मिले। आरोपी वेस्ता पिता भुरसिंह देवरकिया भील को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से उक्त देसी 12 बोर की बंदूक एवं 05 जिन्दा कारतूस को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25(ए) एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना कोतवाली आलीराजपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले (थाना प्रभारी कोतवाली) के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कन्हैयालाल साजोदिया, सहायक उपनिरीक्षक अरूण राठौर, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश, आरक्षक गंगाराम, आरक्षक सुमित, आरक्षक गजेन्द्र, आरक्षक संतोष, आरक्षक सुरत, आरक्षक प्रकाश एवं आरक्षक दिनेश का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!