Homeअलीराजपुरयुग परिवर्तन तो होकर रहेगा, हमें निमित्त बनना हैं यह हमें तय...

युग परिवर्तन तो होकर रहेगा, हमें निमित्त बनना हैं यह हमें तय करना हैं- जिला समंवयक संतोष वर्मा  नवचेतना विस्तार केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में अखंड दीप शताब्दी वर्ष को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । युग परिवर्तन तो होकर रहेगा लेकिन जो युग निर्माण में अपने को निमित्त बनाना चाहता हैं।वह गायत्री परिवार के मिशन में अपना समयदान व अंशदान करें। यह बात गायत्री परिजनों की बैठक में जिला समंवयक संतोष वर्मा ने नवचेतना विस्तार केंद्र पर कही। प्रसंगवश उन्होंने बताया कि सुदामा व कृष्ण का जीवन विपरीत था लेकिन कृष्ण की कृपा हुई तो सुदामा का जीवन बदल गया। ईश्वर से हम जो चाहते हैं वह मिल जाता हैं। माता गायत्री के मिशन में निमित्त बनकर आप जो चाहे व प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हमें समयदानी बनना होगा।माताजी का जन्म शताब्दी वर्ष होने से आगामी 5 वर्षों तक गायत्री परिवार के विभिन्न आयोजन निरंतर चलेंगे। इसके तहत् उपासना,साधना और आराधना अनिवार्यतः करना होगी। वर्मा ने बताया आगामी 20 जनवरी से 23 जनवरी तक शांतिकुंज हरिद्वार में सक्रिय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला जन्म शताब्दी समारोह को लेकर कार्य व्यवस्था हेतु आयोजित की जा रही हैं जिसमें चंद्रशेखर आजाद नगर से छ: कार्यकर्ता भाग लेंगे।

युवा जोड़ों अभियान के सात संकल्प दिलवाये।

बैठक में जिला समन्वयक वर्मा ने पिछले दिनों भोपाल में आयोजित क्रांति युवा चिंतन शिविर में युवाओं के संकल्प के तहत युवा जोड़ों अभियान,वृक्ष गंगा अभियान,भागीरथी जलाभिषेक अभियान,आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान,आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी, स्वास्थ्य अभियान, स्वावलंबन अभियान, व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन, साधना आंदोलन, साहित्य और स्वाध्याय अभियान और गृह-गृह गायत्री उपासना अभियान के संकल्प दिलाये गये।

बैठक की शुरुआत मां गायत्री पूजन के साथ किया गया। बैठक में गायत्री परिजन मनोहरलाल गौड़,आनंद शाह,हेमेंद्र गुप्ता, अमर सिंह अखाड़िया,धर्मेन्द्र वाणी, निलेश माहेश्वरी,गमलसिंह पटेल,सेजावाडा़,कलमसिंह रावत, सरदार अवासिया आदि उपस्थित रहे। नवयुग के संविधान का वाचन वरिष्ठ गायत्री परिजन मनोहरलाल गौड़ ने किया।कार्यक्रम संचालन गायत्री परिजन हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार वरिष्ठ परिवाजक प्रकाश नारायण नागर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!