Homeझाबुआपेटलावदबोलासा हाई स्कूल में पदस्थ्य प्राचार्य की लापरवाही से बच्चो का भविष्य...

बोलासा हाई स्कूल में पदस्थ्य प्राचार्य की लापरवाही से बच्चो का भविष्य खतरे में ?  परीक्षा के दौरान बिना सूचना स्कूल से गायब प्राचार्य, ऑफिस पर लगा ताला दे रहा प्राचार्य के कारनामो की गवाही !  पेटलावद बीईओ ने कहा मेरे ऑफिस आये थे प्राचार्य, इधर प्राचार्य ने कहा में तो झाबुआ हु, पेटलावद गया ही नही – 

संवाददाता-सुनील खोड़े

———————————

पेटलावद – शासन-प्रशासन पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में भले ही शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर विद्यार्थियों को शिक्षा देने का दवा कर रहा है। लेकिन जमीन स्तर पर देखा जाए तो कई स्थानों पर स्थिति बेहद चिंताजनक है। जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारी से नदारद नजर आते हैं जिस वजह से सीधे तौर पर देखा जाए तो आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के भोले भाले गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहा है। जिसका उदाहरण पेटलावद विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल बोलासा में देखने को मिला। शासकीय हाई स्कूल बोलासा में प्राचार्य के रूप में अमृतलाल ननोलिया पदस्थ्य। जिनकी लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को शासकीय हाई स्कूल बोलासा में एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन शासकीय हाई स्कूल बोलासा के मुखिया यानी प्राचार्य अमृतलाल ननोलिया स्कूल से बिना सूचना बिना उच्च अधिकारियों को बताएं अनुपस्थित पाए गए। जब हमारी टीम स्कूल में पहुंची तो देखा गया की प्राचार्य के कार्यालय पर ताला लगा हुआ था और प्राचार्य स्कूल से नदारद थे। जब इस बारे में स्कूल के अन्य शिक्षकों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि प्राचार्य द्वारा हमें कोई सूचना नहीं दी गई है कि वह अवकाश पर है। ना ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताया है।

शिक्षकों के अनुसार प्राचार्य पिछले तीन दिनों से स्कूल में नहीं आए थे। वहीं जब हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए पेटलावद बीईओ देवेंद्र कुमार ओझा से दूरभाष पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि प्राचार्य मेरे कार्यालय आए थे, सीएम हेल्पलाइन के संबंध में उन्हें यहां बुलाया गया था लेकिन उन्हें यह नहीं कहा गया था कि तुम परीक्षा के दौरान मेरे कार्यालय आओ। जब मामले में तुरंत प्राचार्य से भी चर्चा करना चाही तो उन्होंने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि मैं तो पेटलावद गया ही नहीं, ना ही में बीईओ कार्यालय गया था। सीधे तोर पर प्राचार्य ने अपने उच्च अधिकारी के बयान को झुठला दिया ओर कहा कि में झाबुआ आया हु। हालांकि जब प्राचार्य से पूछा गया कि क्या आपने अवकाश के संबंध में अपने अधिकारियों को सूचना दी है तो प्राचार्य इस बात का जवाब नहीं दे पाए। लगातार हमने प्राचार्य से मामले में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने हमारा फोन उठाना उचित नहीं समझा।

पूरे घटनाक्रम में पेटलावद बीईओ देवेंद्र ओझा ने कहा है कि प्राचार्य की पूर्व में भी कई शिकायत प्राप्त हुई है। सीएम हेल्पलाइन पर भी कई शिकायतें दर्ज हुई है। जल्द ही मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।  ” ग्राम पंचायत बोलासा के उपसरपंच ने प्राचार्य पर लगाये गंभीर आरोप, प्राचार्य की लापरवाही की उजागर… जल्द पढ़िए अगली खबर….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!