Homeअलीराजपुरशिक्षकों द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष में सभी शिक्षक अनिवार्यत: पंजीयन करावें:-...

शिक्षकों द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष में सभी शिक्षक अनिवार्यत: पंजीयन करावें:- जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर। पीएमयूएम शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न,शिक्षकों ने किया ई- अटेंडेंस का विरोध।

सुनील तोमर अलीराजपुर संवाददाता 

आलीराजपुर:- प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पीएमयूएम) द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय सुरेन्द्र उद्यान में जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में प्रांतीय अहावन पर आयोजित की गईं।जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी सहित जिले भर के शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कर्मचारी कल्याण कोष की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों के भविष्य एवं उनकी सुरक्षा के लिए कर्मचारियों के द्वारा कर्मचारियों के लिए कर्मचारी कल्याण कोष योजना लगा की गईं हैं।

जिसमें प्रदेश के लगभग 45 हजार कर्मचारी एवं शिक्षको ने अभी तक पंजीयन करवाया गया हैं। योजना की शुरुआत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहयोग से गईं थी, वर्तमान में 25 लाख रूपये संगठन के माध्यम से दिवंगत शिक्षको एवं शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्यविभाग के कर्मचारियों को आर्थिक संबल के रूप में प्रदान किया जा रहा है,सभी शिक्षक, कर्मचारी कल्याण कोष योजना में अनिवार्यत: अपना पंजीयन करावें।

ई – अटेंडेंस को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं से पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गईं, जिसमें सभी शिक्षकों ने एक स्वर में ई अटेंटेंस का विरोध दर्ज कर विभिन्न समस्याओं को देखते हुए नहीं लगाने की बात सभी ने कही है।कार्यक्रम को नियमित शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, ट्रायबल वेलफेयर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अनुज द्विवेदी,आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मनीष भांवसार,म.प्र. शिक्षक महिला अध्यक्ष संगीता चावड़ा,राज्य कर्मचारी संघ जिला सचिव लालसिंह डावर अपॉक्स संघ के जिला अध्यक्ष राकेश राठौड़, कौशिक वाघेला, धुंदरसिंह चोगाड़ एवं पीएमयूएम आलीरजपुर ब्लाक अध्यक्ष तक़सिंह रावत ने सम्बोधित किया। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी दिनों में सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से चरणबध रूप से आंदोलन किया जावेग।

इस अवसर पर अजय मंडलोई,राजकुमार जाटव, रायसिंह आवासिया, बिशन सिंह चोगाड़,विनय तंवर, शिवा वाणी,रमेश डावर, कुरबानसिंह बघेल,मालसिंह रावत,वालसिंह रावत,राजेश शोभावत, भेरुसिंह मायडा, वेलसिंह अलावा,नवलसिंह चौहान,ब्रजकुमार सोनी, विजया चोगाड़, गुलाबी तोमर, सुनीता जाटव,विधा बंदोड, शर्मिला रावत, सुमन, जमुना बघेल, प्रमिला किराड़, किरण डावर एवं भगवती भिंडे आदि उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन रतनसिंह रावत ने किया और आभार कपिल नागर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!