रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद नगर के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद मे पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक श्री लक्ष्मी नारायण पाटीदार के सेवानिवृत्ति पर रिंगनोद नगर में सुसज्जित रथ बिठाकर नगर के प्रमुख मार्ग से जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन एवं शिक्षा जगत से शिक्षक जुलूस मे शामिल रहे सेवानिवृत्ति पर शासकीय हाई सेकेंडरी परिसर भी सह भोज का आयोजन रखा गया वही कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ जिसमें शिक्षा जगत के खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी एवं समाज के वरिष्ठ जन भी शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन उमाकांत पाटीदार द्वारा किया गया

जिसमें सभी शिक्षा जगत के साथियों द्वारा सेवानिवृत्ति लक्ष्मी नारायण पाटीदार के 42 साल के सेवा काल में किए गए कार्यों में शिक्षा जगत महत्वपूर्ण योगदान देकर कई विद्यार्थी को उच्च आयाम देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी नारायण पाटीदार द्वारा समय-समय पर बच्चों पर मार्गदर्शन देते रहते थे कुछ करने का हौसला जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था आज उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर उनके पढ़ाये हुए विद्यार्थी भी शामिल हुए वही कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सीमा मंडलोई के द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई सेवानिवृत्ति शिक्षक लक्ष्मी नारायण पाटीदार की किए गए कार्यों की सरहाना की और वही सभी समाज के वरिष्ठ जन भी शामिल हुए