Homeधाररिंगनोदरिंगनोद चौकी को मिली बड़ी सफलता नाबालिक गुम बालिका को तलाश...

रिंगनोद चौकी को मिली बड़ी सफलता नाबालिक गुम बालिका को तलाश कर माता-पिता को सुपुर्द किया एवं आरोपी को जेल भेजा

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद पुलिस द्वारा नाबालिग गुम बालिका (पीडिता) को दस्तयाब कर माता पिता के सुपुर्द किया व आरोपी को भेजा अपहर्ता के परिजनो द्वारा पुलिस के कार्यों की सराहना की गयी पुलिस अधीक्षक धार द्वारा लगातार गुम नाबालिग बालिकाओ की खोजबीन के लिए हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे थे इसी अभियान को मध्यनजर रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा रहा था जिसके तारतम्य मे मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धार के निर्देशन मे विश्वदीपसिंह परिहार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कछावा व चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयङिया की टीम द्वारा दिनांक 29/10/2025 को थाना सरदारपुर के अपराध क्रमांक 274/2025 मे गुम नाबालिग बालिका को छानबीन किया गया।छानबीन कर महिला उपनिरीक्षक जुली अमलियार के द्वारा कथन लेखबध्द कर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता व पांक्सो एक्ट की धाराओ का ईजाफा कर नाबालिंग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी शैतान पिता दिवान वास्केल जाति भील उम्र 19 निवासी ग्राम पाटियाकुँआ को आज दिनांक 30.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर पालन मे सब जेल सरदारपुर भेजा गया। इस कार्यवाही को लेकर नाबालिग बालिका के परिजनो द्वारा पुलिस के इस कार्यों की सराहना की गयी। गिरफ्तार किए गए आरोपों के नाम – शैतान पिता दिवान वास्केल जाति भील उम्र 19 साल ग्राम पाटियाकुँआ का निवासी है विशेष सहयोग एवं सराहनीय कार्य चौकी प्रभारी रिंगनोद जी एस भयडिया, जितेन्द्र नरवरिया, आर. दिलीप, शिव, दिनेश, अनिल, का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!