दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
आम्बूआ:- बड़ी दीपावली के बाद जगह-जगह मंदिरों में अंकूट महोत्सव मनाया जा रहा है इस तारतम्य में ग्राम आम्बूआ मैं शंकरगढ़ राम मंदिर, संकट मोचन दरबार आश्रम पर अंकूट उत्सव मनाया गया! गोगा अष्टमी पर नवनिर्मित मंदिर त्रिलोकेश्वर धाम पर दोपहर 2 बजे महा आरती कर 56 भोग की प्रसादी एवं 6 क्विंटल सब्जी (प्रसादी) का वितरण किया गया!

समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर बनने के बाद पहली बार अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रसादी लेने के लिए कस्बे के अलावा ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं ने भी लाभ लिया! इसके बाद बिजासन माता एवं अंबे माता मंदिर टेकरी पर अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा!