Homeअलीराजपुरपर्यावरण संहयोग सस्थां के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह सम्पन,,, 24...

पर्यावरण संहयोग सस्थां के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह सम्पन,,, 24 साल बेमिसाल — पर्यावरण संरक्षण में सहयोग संस्था बनी मिसाल,,, अध्यक्ष राकेश चौहान सहयोग संस्था का कार्य सराहनीय है, प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि नगर की पर्यावरण सहयोग संस्था विगत 24 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था द्वारा निर्मित सहयोग गार्डन उनके समर्पण और प्रयासों की गवाही देता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संस्था का हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।

श्रीमती माथुर ने कहा कि जिले में कला, साहित्य, लोकनृत्य और लोककलाओं को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

अवसर था संस्था की स्थापना के “24 साल बेमिसाल” पूर्ण होने एवं दीपावली मिलन समारोह का, जो स्थानीय मा वाटिका गार्डन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक जोबट एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना महेश पटेल ने कहा कि संस्था की स्थापना काल से ही संस्था को सहयोग दिया, जो उनके कार्यकाल में भी निरंतर जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह भदौरिया ने कहा कि आलीराजपुर छोटा जिला अवश्य है, किंतु यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संस्थाओं की कार्यशीलता प्रेरणादायी है।

समारोह को एस.डी.एम. श्री तपिश पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष परवाल (मकु सेठ), पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मुकेश पटेल तथा संरक्षक श्री बालकृष्ण गुप्ता ने भी संबोधित किया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना श्रीमती प्रतिभा पंचोली एवं पुष्पलता शाह ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष श्री आशुतोष पंचोली ने दिया।

संस्था के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ढ़ोकलिया, रूपालसिंह एवं अरुण को संस्था संरक्षक श्री बालकृष्ण गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष श्री आशुतोष पंचोली ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष श्री राकेश चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं।

समारोह का संचालन श्री अविनाश वाघेला ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष श्री राकेश चौहान ने किया।

सहभोज के पश्चात आयोजित वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से संस्था सदस्य एवं पार्षद श्री राजीव (राजू) शाह को संस्था का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समारोह को सफल बनाने में दीपक दीक्षित, कैलाश कमेडिया, आशुतोष दुबे, आतु सोनी, डॉ. शकील शेख, शीतल सोनी, गोविंद जोशी, सुरेश माहेश्वरी, कृष्णकांत बेड़ियां, सुनील कापड़िया, जिग्नेश कोठारी, प्रकाश मालवी, कैलाश जोशी, पिंकेश राठौर, पप्पू जैन सहित महिला इकाई की उषा कमेडिया, गरिमा दुबे, अंजली सिंग, रक्षिता जैन, कविता राठौर आदि का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!