Homeअलीराजपुरजनपद पंचायत झाबुआ में 63 नवीन पेसा ग्राम सभाओं के गठन की...

जनपद पंचायत झाबुआ में 63 नवीन पेसा ग्राम सभाओं के गठन की प्रक्रिया हुई पूर्ण एसडीएम भास्कर गाचले ने जारी किया प्रारूप-2

झाबुआ। नवीन ग्राम सभाओं का गठन करते हुए आगामी 1 नवंबर की प्रथम तारीख में अस्तित्व में आएगी। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्रसिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं जनपद पंचायत सीईओ एवं पेसा जिला समन्वयक गौरसिंह कटारा के मार्गदर्शग में यह पेसा नवीन ग्राम सभाओ की प्रक्रिया संभावित ग्राम पंचायतो के मजरे, टोले और फलियो तक जन-जागरूकता अभियान मुहिम चलाई गई है।

जनपद पंचायत झाबुआ क्षेत्र में पेसा अधिनियम अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 63 नवीन पेसा ग्राम सभाओं के गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भास्कर गाचले ने सभी प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए प्रारूप-2 जारी कर दिया गया है।

जारी प्रारूप के अनुसार ये नवगठित पेसा ग्राम सभाएं आगामी माह की 1 तारीख से औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ जाएंगी। ग्राम पंचायतों में पेसा नियमों के प्रचार-प्रसार का सकारात्मक असर देखने को मिला है। ग्राम पंचायत सचिव रोजगार और पेसा ग्राम सभा मोबिलाइज़र द्वारा चलाए गए व्यापक जन-जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप ग्रामीणों में स्वशासन और अधिकारों के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन में जनपद पंचायत झाबुआ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ममता मिमरोट एवं पेसा ब्लॉक समन्वयक मानसिंह बारिया के सार्थक प्रयासों की अहम भूमिका रहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा अधिनियम को सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम स्थानीय स्वशासन को नई दिशा और गांव के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!