Homeझाबुआथांदलाभारत आदिवासी पार्टी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार। ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित,वोट बैंक...

भारत आदिवासी पार्टी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार। ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित,वोट बैंक की राजनीति को चुनौती।

सुनिल डामर

थांदला (झाबुआ):12 अक्टूबर 2025 को भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक थांदला के मंडी प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में पलवाड़,खवासा और थांदला सेक्टर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति ने क्षेत्र में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाया।बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) एवं राष्ट्रीय सदस्य ईश्वर गरवाल के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष झाबुआ थावर सिंह सोलंकी की अनुशंसा पर ब्लॉक कार्यकारिणी का समस्त सामाजिक संगठन (जयस)सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। संगठन की मज़बूती के लिए नई ज़िम्मेदारियाँ निम्नलिखित पदाधिकारियों को सौंपी गईं:-थांदला ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भूरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल अरड़ ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंद डामोर ब्लॉक मीडिया प्रभारी दिवान भाभर ।

78 वर्षों के शोषण’ पर सीधा वार

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भूरिया ने इस अवसर पर अपने विचारों को दृढ़ता से रखते हुए कहा कि,”देश को आज़ाद हुए 78 वर्ष हो गए, परंतु आदिवासी समाज की मूलभूत स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझकर उनका शोषण किया है।” उन्होंने संकल्प लिया कि BAP इस राजनीति को ज़मीनी स्तर पर चुनौती देगी।वहीं,ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल अरड़ ने दोनों दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि,”हमारे समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य और रोज़गार पर ठोस कार्य की आवश्यकता है, लेकिन इन पार्टियों ने विकास के नाम पर आदिवासियों की जल,जंगल और ज़मीनें छीनकर उद्योगपतियों को सौंपी, जिसके कारण स्थानीय आदिवासियों को पलायन के लिए विवश होना पड़ा है।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी ताक़त के साथ अपने उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर चर्चा की और संगठन को गाँव-गाँव तक बूथ स्तर पर मज़बूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!