Homeअलीराजपुरजोबट विधायक सेना महेश पटेल ने दो स्थानों पर विद्युत DP का...

जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने दो स्थानों पर विद्युत DP का लोकार्पण किया, आदिवासी परंपरा और चाँदी की बढ़ती कीमत पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना!

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ  

विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास और बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधायक सेना महेश पटेल ने अपने विधायक निधि से ग्राम मसनी (नदी पार फलिया) और ग्राम भीति (पटेल फलिया) में विद्युत DP का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं से ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्याओं से राहत मिलेगी।

कार्य से स्वीकृत राशि:

• मसनी (नदी पार फलिया) विद्युत DP: ₹5,36,000

• भीति (पटेल फलिया) विद्युत DP: ₹6,65,000

लोकार्पण समारोह में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ विधायक सेना महेश पटेल का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक तिलक लगाकर सम्मान किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से आभार व्यक्त किया।

विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “यह विकास जनता का अधिकार है। हमारी प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक गांव तक बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएँ पहुँचे। मसनी और भीति में विद्युत DP लगने से अब ग्रामीण परिवारों को स्थायी बिजली सुविधा मिलेगी।”

भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार:

विधायक ने कहा, “भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं, गांवों में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ नहीं। यह सरकार केवल कागज़ों में चल रही है, जनता की समस्याओं से इसका कोई लेना-देना नहीं है। हमारी प्राथमिकता केवल जनता का विकास और सेवा है।”

आदिवासी परंपरा और चाँदी की बढ़ती कीमत पर चिंता:

विधायक ने आदिवासी समाज की परंपराओं पर ध्यान दिलाते हुए कहा, “हमारा आदिवासी समाज सादी के अवसर पर चादी देता है और पहनता भी है। लेकिन आज चाँदी का भाव लगातार बढ़ रहा है और सरकार के कारण डेढ़ लाख रुपये के ऊपर पहुँच गया है। ऐसे में आम गरीब परिवार कैसे अपनी परंपरा का पालन करेंगे और अपने बच्चों का सादी कर पाएँगे?”

भविष्य की योजनाएँ:

आने वाले समय में और अधिक विद्युत DP लग चुके हैं, जिनका उद्घाटन किया जाएगा। जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनके कार्यों की तत्परता से कार्रवाई की जा रही है, ताकि हर ग्रामीण क्षेत्र में स्थायी बिजली सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति:

कार्यक्रम में जोबट ब्लॉक के वरिष्ठ कार्यकर्ता नावेल काका, सरदार अजनार, अरविंद डावर, दिलीप कलेश, प्रताप जमरा, सुलतान खतरी, जीतू अजनार, चैन सिंह डावर, सोयब खान, सन्नी बामनिया, कमलेश, निर्भय पटेल, सविन पटेल, मसनी सरपंच भरत सिंह मोर्य, दसम संजय भाई नादाम रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने उपस्थित सभी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!