कट्ठीवाडा /संपत धाकड़
हिन्दू युवा जनजाति संगठन कट्ठीवाड़ा द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कट्ठीवाड़ा में बाहर से आ कर कट्ठीवाड़ा में निवास कर रहे लोगों के आधार कार्ड आदि दस्तावेजो के जाँच करने कि मांग करी।

हिन्दू युवा जनजाति के ज़िला अध्यक्ष रोशन पचाया ने बताया कि आज अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को हमारे द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोग बाहर से आ कर यहाँ निवास करने लगे हैं एवं उनके कट्ठीवाड़ा के नाम से आधार कार्ड भी बन कर तैयार कर दिए गए हैं ऐसे में आशंका हैं कि यह लोग बांग्लादेशी घुसपैठिये भी ही सकते हैं व गांव कि शांति एवं सदभाव बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं

इसलिए हिन्दू युवा जनजाति कट्ठीवाड़ा द्वारा मांग कि गयीं हैं कि ऐसे लोगों के आधार कार्ड निरस्त किये जाये। श्री पचाया ने आगे बताये के इसके साथ ही शासन से खुले में बिक रहे मांस को कि दुकानों को भी बंद करवाने कि मांग रखी गयीं

विशेष तौर पर धार्मिक स्थलों के आस पास में बिका रहे मांसाहार कि दुकाने भी बंद करने कि मांग रखी गयीं हैं। ज्ञापन देने में हिन्दू युवा जनजाति ज़िला अध्यक्ष रोशन पचाया, मण्डल अध्यक्ष जयराजसिह ठाकुर,ही.यु.ज.स. मंडल अध्यक्ष वेरसिंह चौहान, ही.यु.ज.स. मंडल उपाध्यक्ष पिनु तोमर, ही.यु.ज.स. मंडल उपाध्यक्ष विक्रम मावी, ही.यु.ज.स. मंडल महामंत्री विशाल तोमर, सूरतान तोमर, शिव डावर,कुलदीप सिंह जादव, राजेश पटेल, मुकेश तोमर, अरुण चौहान, आदि ही.यु.ज.स. के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।