Homeअलीराजपुरप्रथम नवरात्रि से पहले सज चुके है माता के दरबार और गरबा...

प्रथम नवरात्रि से पहले सज चुके है माता के दरबार और गरबा पंडाल। बड़े धूमधाम से मां की नवरात्रि मनाने की नगर के भक्तों की तैयारी ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है गरबा पंडाल को भी विद्युत साज सज्जा के साथ सजा दिया गया है ।नगर के प्राचीन मंदिर मां कालिका मंदिर को बीते कई दिनों से रंगरोगन के साथ पांडाल को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया कल माता की प्रथम नवरात्रि पर माता की भव्य आरती और पूजा के साथ नवरात्रि गरबा का आरंभ किया गया

जिसमें दाहोद के आर्केस्ट्रा और गायकों द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी गई जिस पर नगर की महिलाओं और बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य किया गया ।नगर के अन्य गरबा पांडालों में मां अंबे मंदिर बेरियर , हनुमान गली, नया बाजार, और इस बार नवीन गरबा पंडाल जनपद पंचायत प्रांगण में किया जा रहा है जिसमें स्थित भगवान गणेश जी मंदिर के सामने एक विशाल डोम तैयार कर उसमें गरबा पंडाल बनाया गया जिसमें गरबा का आयोजन किया गया यहां गरबा गीतों की प्रस्तुति एकलव्य रामायण मंडल भाभरा के गायक कलाकारों ने माता के गरबों पर गरबों नृत्य करने वालों को माता के गरबा गीतों पर नाचने को उत्साहित कर दिया । पांडालों में प्रथम दिन होने के कारण गरबा देखने और नृत्य करने वालों भक्तों की भीड़ कम थी जैसे जैसे नवरात्रि के दिनों की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे आसपास के आदिवासी ग्रामीणों और अन्य माताजी के भक्तों और गरबा देखने वालों की तादात बढ़ती जाती है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!