दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा कल कट्ठीवाड़ा विकासखंड के माता सबरी कन्या शिक्षा परिसर में हुई 59 बीमार छात्राओं के कारण को लेकर सहायक आयुक्त द्वारा एक कारण बताओ नोटिस दिया गया था जिसका जवाब होस्टल अधीक्षिका द्वारा नियत तिथि तक नहीं दिए जाने के कारण आज हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती मीना चौहान की घोर लापरवाही सामने आने से सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया निलंबन के दौरान उनको खंड शिक्षा कार्यालय भाभरा भेजा गया गया है निलंबन अवधि के दौरान उनको जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा ।।