Homeझाबुआआशा किरण संस्था ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस...

आशा किरण संस्था ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस झाबुआ में मोदी उत्सव

झाबुआ। आशा किरण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्म दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की वरिष्ठतम सदस्य 90 वर्षीय श्रीमती पुष्पा कोठारी के हाथों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अनु डामोर ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का तिलक कर उपहार देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. दीपेश टेलर द्वारा किया गया। साथ ही योग गुरु श्रीमती रुक्मिणी वर्मा ने ध्यान और योगाभ्यास कराया। श्रीमती कुंता सोनी ने खेल गतिविधियों का संचालन किया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामूहिक गान व विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

अंत में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं व महिलाओं को देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रितु सोडाणी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!