Homeअलीराजपुरकांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज करने दिया कोतवाली में आवेदन...

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज करने दिया कोतवाली में आवेदन ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

कांग्रेस ने अलीराजपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन सौंपा। कांग्रेस ने भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में 29 अगस्त को लोक सभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, सांसद अनिता चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना नागर, महिला मोर्चा की बीना डावर, सुरमा कनेश, राजेश्वरी तंवर, रानी चौहान, बंगी रावत, गोविंदा गुप्ता, रिंकेश तंवर, जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, अंतिम राठौड़, मनोज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की

इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने किया। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, एडवोकेट राहुल परिहार, भुवन बमनिया, अंगर सिंह चौहान, एडवोकेट सर्वेश सिसोदिया, कैलाश चौहान, प्रदीप सरपंच, धन सिंह चौहान, रितेश चौहान, सातू पचाया, प्रकाश बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महेश पटेल ने कहा, “हमारी भावनाएँ आहत हुई हैं। हमारे शीर्ष नेताओं का अपमान कर पुतला दहन किया गया। यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे और आंदोलन को और तेज़ करेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!