Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर में 'माटी गणेश-सिद्ध गणेश' अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय...

चंद्रशेखर आजाद नगर में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया गया। 

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार गणेशोत्सव पर स्थापित किये जाने वाली गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में पर्यावरण प्रकृति संरक्षण को ध्यान में रखते हुवे लोगों में जागरूकता लाने के लिए माटी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण विद्यालयों में किये जाना सुनिश्चित किया गया था।

जिसके तहत नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार गणेश प्रतिमा का निर्माण स्वयं के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा किए गए गणेश प्रतिमा के निर्माण को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भरपूर सराहा गया। संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतिमा निर्माण के समय संस्था प्राचार्य निलेश शाह, वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता, मनोज सोनी,आशीष सोनी,गिरधारीलाल धाकड़, राधेश्याम बिरला आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!