Homeझाबुआकट्ठीवाड़ाकट्ठीवाड़ा में स्कूल की छत गिरी, टला बड़ा हादसा, बच्चों की जान...

कट्ठीवाड़ा में स्कूल की छत गिरी, टला बड़ा हादसा, बच्चों की जान खतरे में ग्राम मोटीबड़ाई की प्राथमिक शाला में सोमवार सुबह अचानक ढही छत

कट्ठीवाडा/संपत धाकड़

अलीराजपुर में सरकारी स्कूल की हालत लगातार खराब होती जा रही है और अब कट्ठीवाड़ा के ग्राम मोटीबड़ाई की प्राथमिक शाला भवन की छत सोमवार सुबह अचानक गिर गयी.गनीमत रही कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ यदि यह हादसा स्कूल समय मे होता ,तो बड़ी जनहानि से इंकार नही किया जा सकता था. छत गिरने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और विद्यालय भवन की हालत को लेकर नाराज की जताई घटना की सूचना प्रशासन को दी गई जिस पर कट्ठीवाड़ा बीईओ शकर लाल जाटव मौके पर पुहंचे और स्थिति का जायजा लिया.

शिक्षकों ने पहले से ही जताई थी चिन्ता

 कार्यरत शिक्षकों ने बताया कि बीते करीब 3 वर्ष से भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही थी छत से प्लास्टर गिरना दीवारों में दरार आना बरसात के समय पानी टपकना आम हो गया था कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही हो पाई.

छात्रों और अभिभावकों में भय का माहौल

छात्रों और उनके अभिभावक में इस हादसे के बाद डर का माहौल है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है विद्यालय भवन की पुन निर्माण किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित और बिना डर के जारी रह सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!