Homeअलीराजपुरचांदपुर में भी खुले आम क्लीनिक खोलकर फर्जी बंगाली डॉक्टर इलाज कर...

चांदपुर में भी खुले आम क्लीनिक खोलकर फर्जी बंगाली डॉक्टर इलाज कर रहा है ।। आदिवासी ग्रामीणों की जान को जिले भर में फर्जी डॉक्टरों से जान का खतरा ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जिले भर में फिर एक बार फर्जी डॉक्टरों और फर्जी बंगाली डॉक्टरों के क्लीनिक संचालित होना प्रारंभ है इस बार एक सप्ताह बाद फिर से लौटे फर्जी बंगाली डॉक्टर उनके क्लीनिक पर इलाज करते हुवे देखे गए ।जिले भर में फर्जी डॉक्टरों के इलाज की सतत खबरें आ रही है लेकिन कुंभकरणीय नींद में सोया हुआ जिला प्रशासन कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है ।

जिससे लगातार जिले में प्रशासन के प्रति कार्यवाही को लेकर एक विश्वास पैदा हुआ था लेकिन फिर से इनके क्लीनिक चालू हो जाने से जिला प्रशासन पर आम लोगों का विश्वास खत्म होने लगा है

 

और लोग जिला प्रशासन की कार्यवाही प्राथमिक शिक्षा में पढ़ाई जाने वाली सबसे प्रचलित एक राजा की कहानी जिसका नाम था अंधेर नगरी चौपट राजा के जैसे कार्यवाही हो रही है ऐसा उदाहरण रोजाना चाय की छोटी छोटी टपरियों में चर्चा में सुना जा रहा है ।।सूत्रों से खबर है कि फर्जी डॉक्टरों और बंगालियों तथा मेडिकल संचालकों द्वारा एक मुश्त राशि जवाबदार अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई है जिसके कारण पूरा प्रशासन कार्यवाही के नाम पर मौन मुद्रा धारण किए हुवे है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!