Homeअलीराजपुरचारभुजा पैदल यात्री संघ अलीराजपुर का चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य स्वागत। ...

चारभुजा पैदल यात्री संघ अलीराजपुर का चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य स्वागत।  लड्डा परिवार गुणावद के द्वारा स्वागत के पश्चात पैदल यात्रियों को दी भोजन प्रसादी। 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । आलीराजपुर से चारभुजा धाम गढ़बोर(राजस्थान)तक निकलने वाली चारभुजा नाथजी की यात्रा का चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य स्वागत सुरेश माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी एवं नगरजन द्वारा किया गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पैदल यात्री संघ पिपलेश्वर महादेव समिति के मोहनलाल नवाल आलीराजपुर द्वारा सबसे पहली पैदल यात्रा 1990 में निकाली गई थी तब यह पैदल यात्रा निरंतर जारी हैं।प्रतिवर्ष यह यात्रा वृहद रूप में निकलने लगी। इस वर्ष निकलने वाली यात्रा में अलीराजपुर से 84 पैदल यात्रियों ने यात्रियों ने भाग लिया।

आलीराजपुर से निकली यात्रा चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंची जहां माहेश्वरी समाज के सुरेशचन्द्र माहेश्वरी व हरीशचंद्र माहेश्वरी द्वारा पैदल यात्रियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। दोपहर यात्रा विश्राम बडा़ शंकर मंदिर पर रखा गया जहां लड्डा परिवार की ओर से सुरेशचन्द्र माहेश्वरी, हरिशचंद्र माहेश्वरी द्वारा यात्रियों सहित नगरजनों को भोज दिया। सुबह पहुंची यात्रा नगर भ्रमण के बाद दोपहर रवाना हुई जिसका सभी जगह भव्य स्वागत किया गया।

पैदल यात्रा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, माहेश्वरी समाज जिलाध्यक्ष रविकांत परवाल,खट्टाली अन्य समाजजन पहुंचे जिनका स्वागत सुरेशचंद्र माहेश्वरी (लड्डा) ,जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा,हरिश त्रिवेदी,रामेश्वर गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,विजय जैन समाजजनों ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!