Homeझाबुआआम आदमी पार्टी इंदौर जॉन ने महानिरीक्षक को झाबुआ मामले को लेकर...

आम आदमी पार्टी इंदौर जॉन ने महानिरीक्षक को झाबुआ मामले को लेकर दिया आवेदन । महानिरीक्षक ने कहा कार्यवाही निष्पक्ष होगी घटना मेरे संज्ञान में है ।

झाबुआ। कल दिनाँक 19-08-2025 को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सिंह चोहान जी ने एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्री अनुराग जी महानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण जोन से मिलकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड जी के साथ हुए घटनाक्रम पर चर्चा की तथा इस घटना से संबंधित विडियो की जानकारी भी दी। चर्चा के दौरान महानिरिक्षक महोदय ने बताया की उस केस में दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं , यह घटनाक्रम मेरे संज्ञान में हैं । इसमें निष्पक्ष जाँच की जा रहीं हैं , जाँच उपरान्त उचित कार्यवाही की जायेगी । इस संदर्भ में महानिरीक्षक महोदय को एक पत्र भी प्रतिनिधि मणडल द्वारा दिया गया । प्रतिनिधि मण्डल में संगठन मंत्री युवराज सिंह चौहान जी के साथ प्रदेश सचिव सतीश कुमार मलिक , संयुक्त सचिव विरेन्द्र सिंह चौहान , एवं संयुक्त सचिव अनुराग यादव उपस्थित रहें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!