दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज ने बड़े धूमधाम से मनाया जिसमें आदिवासी गायक कलाकार अर्जुन आर मेडा के आदिवासी गानों पर आदिवासी समाज झूमता नजर आया ।
विश्व आदिवासी दिवस पर सभी आदिवासी समाज के युवक और युवतियां सबसे पहले आजाद ग्राउंड बस स्टैंड आजाद नगर भाभरा में एकत्रित हुवे और फिर रैली के रूप में दाहोद रोड प्रजापत मोहल्ला सोनी मोहल्ला होते हुवे बड़ा कुवा चौक से राम मंदिर से होते हुवे मेन बाजार से बेरियर रोड से फिर आजाद ग्राउंड पर रेली का समापन किया गया ।
इस रैली में आदिवासी समाज के युवक युवतियां पारंपरिक नृत्य और अपने वेशभूषा के साथ पारंपरिक हथियारों के साथ नाचते दिखे।