Homeअलीराजपुरजोबटकृषि समिति अध्यक्ष कुसुम मंडलोई ने ली विभागीय बैठक। खाद संकट,...

कृषि समिति अध्यक्ष कुसुम मंडलोई ने ली विभागीय बैठक। खाद संकट, फर्जी ऑर्गेनिक खाद और मिट्टी परीक्षण पर जताई चिंता।

वॉइस ऑफ झाबुआ 

जनपद पंचायत जोबट की कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष कुसुम छगनसिंह मंडलोई ने आज जोबट के कृषि विभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में किसानों को हो रही खाद संकट, फर्जी ऑर्गेनिक खाद के नाम पर हो रहे धोखाधड़ी, और मिट्टी परीक्षण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कुसुम मंडलोई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और उसका स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारी और कंपनियाँ ऑर्गेनिक खाद के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कृषि विभाग को ऐसे मामलों में जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

इसके साथ ही, कई पंचायतों में मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया ठप पाई गई है। इस कारण किसान सही खाद और उर्वरक का चयन नहीं कर पा रहे हैं। मंडलोई ने स्पष्ट कहा कि किसानों को जानकारी देना और उनकी मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में कृषि विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक व अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। अध्यक्ष मंडलोई ने कहा कि कृषि समिति केवल कागज़ों में न रहे, बल्कि मिट्टी, खेत और किसान के बीच खड़ी नजर आए, यही हमारा संकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!