Homeअलीराजपुरजोबटछात्रों की पढ़ाई बदहाल भवनों के हवाले, जिम्मेदार बेखबर!

छात्रों की पढ़ाई बदहाल भवनों के हवाले, जिम्मेदार बेखबर!

जोबट/

जनपद पंचायत जोबट ग्राम पंचायत देहदला डुडवा फलिया गर्मी की 45 दिनों की छुट्टियों के बाद विद्यालय 16 जून से खुल चुके हैं, लेकिन शासकीय शालाओं और आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति इस वर्ष भी बदहाल ही बनी हुई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शालाओं में पेयजल एवं बिजली आदि की व्यवस्थाएं सुधर नहीं पाईं।

भीषण गर्मी के दौर में कई स्कूल और आंगनवाड़ियां खुल ही नहीं रही हैं। ऐसे में बदहाल व्यवस्था के बीच छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन इस ओर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी उन शालाओं में हो रही है जहाँ न तो बिजली कनेक्शन है और न ही पेयजल की व्यवस्था। कई स्कूल और आंगनवाड़ी भवन ऐसे हैं जहाँ बिजली कनेक्शन ही नहीं है। वहीं कई स्कूलों में हैंडपंप और नल नहीं हैं, पानी की टंकियां भरी हुई नहीं हैं। स्कूलों और आंगनवाड़ियों की छतें गल रही हैं,

दीवारों में दरारें पड़ी हैं, प्लास्टर उखड़ रहे हैं, लेट-बाथ के दरवाजे नहीं हैं और गंदगी भी पसरी हुई है। हैंडवाश यूनिट शोपीस बनकर रह गए हैं इन में टोटियां नहीं हैं और कई जगह टूट-फूट की स्थिति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!