Homeअलीराजपुरनानपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वास्थ्य अधिकारी...

नानपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वास्थ्य अधिकारी और स्थानीय प्रशासन चुप। क्या नानपुर की तरह किसी को अपाहिज या फिर किसी की जान जाने का इंतजार है । या फिर लक्ष्मी माता की कृपा से सभी की मिलीभगत से हो रहे है सभी फर्जी हॉस्पिटल या क्लीनिक ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,जिले के नानपुर में फर्जी बंगाली डॉक्टरों के इलाज से एक व्यक्ति को हाथ में परेशानी हुई और उसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को की जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और अनुविभागीय अधिकारियों के सामूहिक जांच के बाद शिकायत को सही पाया और जिसके बाद लगातार नानपुर में फर्जी बंगाली डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी पूर्ण कर ली है जिससे नानपुर में फर्जी बंगाली डॉक्टरों में हड़कंप है लेकिन जोबट विधानसभा में जोबट, आम्बुआ, खट्टाली ,उदयगढ़ चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,सेजावाडा,बरझर,कट्ठीवाड़ा, अलीराजपुर, सोंडवा, उमराली, चांदपुर जैसे गांवों में स्थापित हो चुके बंगाली डॉक्टरों पर जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कब कार्यवाही करेगा ,जबकि चंदशेखर आजाद नगर भाभरा में कई फर्जी डॉक्टर अपना हॉस्पिटल और क्लिनिक चला रहे है कई डॉक्टर वैज्ञानिक इलाज की पद्धति की जगह एक नई पद्धति को इजात किया है जिसमें जिस मरीज को जिस शरीर के हिस्से में दर्द होता है उसी हिस्से और दर्ज वाली जगह इंजेक्शन लगाया जा रहा है जिससे उनसे इस इलाज से कई लोगों के अपाहिज होनी की सूत्रों से जानकारी मिल रही है वॉइस ऑफ झाबुआ को सूत्रों के अनुसार बरझर में एक महिला और एक बड़ा भावटा में किसी के हताहत होने की जानकारी मिल रही है स्थानीय स्वास्थ्य विभाग तो मौन है साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मौन है लेकिन इन बंगालियों और नकली डॉक्टरों की हिम्मत रोज बढ़ती जा रही है चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में जिला प्रशासन को खुद अचानक आकर कार्यवाही करना चाहिए जिससे आम लोगो को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत के कारण ही वह कोई भी कार्यवाही नहीं करते ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!