दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर । अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा अलीराजपुर जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं झारखंड सांसद सुखदेव भगत रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर आए। इस दोरान उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम मे भाग लिया, श्री भगत ओर सहयोगी प्रभारियों ने जिलाध्यक्ष पद चयन के लिए बंद कमरे मे जिले के कांग्रेसी नेताओं ओर कार्यकर्ताओ से भेट कर रायशुमारी की ।
इतनी बड़ी संख्या मे उपस्थिति गर्व की बात
पर्यवेक्षक सुखदेव भगत के नगर आगमन पर कांग्रेसी नेताओं ने हार-फूल माला से स्वागत किया गया। बोरखड़ स्थित जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे पर्यवेक्षक श्री भगत ने पार्टी संगठन के आगामी ढांचे व नेतृत्व चयन की दिशा के बारे मे विस्तार से बताते हुवे पार्टी की मजबूती, सक्रियता के साथ एकजुटता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा की किसी भी पार्टी का अनुशासन ओर एकजुटता होना बहुत मायने रखता हे, कांग्रेस करीब बीस साल से केंद्र की सत्ता मे नहीं हे, लेकिन आज इस कार्यक्रम मे इतनी बड़ी संख्या मे लोगो की उपस्थिति होना हमारे लिए गर्व की बात हे। उन्होंने कहा की अभा कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गाँधी ओर सरदार वल्लभ भाई पटेल के गुजरात राज्य मे संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी नेताओं ओर कार्यकर्ताओ मे जोश भरने का काम किया हे, जिससे पार्टी को सक्रियता ओर मजबूती मिली हे। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओर विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने गुजरात राज्य की तर्ज पर अब मप्र मे संगठन सृजन अभियान चलाने का निर्णय लिया हे, जिसके माध्यम से हम जिला ओर ब्लॉक स्तर से कांग्रेस की जमीनी हक़ीक़त को तलाश करेंगे, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे कांग्रेस की जड़े मजबूत करने का काम करेंगे।

श्री भगत ने कहा की जो लोग कांग्रेस मे हे लेकिन वह कांग्रेस के नहीं हे,कांग्रेस मे रहना ओर कांग्रेस मे होना दोनों मे काफ़ी अंतर हे, ऐसे नेताओं की कांग्रेस पार्टी मे कोई जरूरत नहीं हे । पार्टी मे गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, जो लोग कांग्रेस पार्टी से आस्था ओर निष्ठा रखते हे उनका स्वागत हे । पर्यवेक्षक भगत ने कहा की हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी देश के संविधान को बचाने के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल मार्च करते हुवे देश के हालात जानने के लिए भृमण पर निकले थे । राहुल गाँधी गुजरात गए, मणिपुर गए, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां कभी नहीं गए । हमारे राहुल गाँधी का कहना हे की कांग्रेस नफ़रतों के बाजार मे महोब्बत की दुकान चलाती हे, भाजपा सिर्फ लोगो पर राज करने के लिए सत्ता मे आती हे, कांग्रेस देश ओर संविधान की रक्षा, लोगो की भलाई के लिए सत्ता मे आती हे, यह कांग्रेस ओर भाजपा की रीति ओर नीति मे फर्क हे ।कार्यक्रम मे अन्य कांग्रेसी वक्ताओ ने भी सम्बोधित कर पार्टी संगठन की मजबूती ओर एकजुटता पर जोर दिया ।
बंद कमरे मे की रायशुमारी
कार्यक्रम पश्चात पर्यवेक्षक श्री भगत एवं उनके सहयोगी प्रभारियों ने एक बंद कमरे मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद चयन के लिए ब्लॉक स्तर के कांग्रेसी नेताओं ओर कार्यकर्ताओ से बारी-बारी से रायशुमारी कर चर्चा की । इस दौरान पर्यवेक्षक श्री भगत ने पटेल फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता लेकर कांग्रेस द्वारा मप्र मे चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम एवं कांग्रेस संगठन की रुपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक राजेन्द्र मण्लोई,
पर्यवेक्षक माया त्रिवेदी, जिला कांग्रेस प्रभारी रामवीरसिंह सिकरवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सेना पटेल, अलीराजपुर पूर्व विधायक मुकेश पटेल, श्री बिरला सहित बड़ी संख्या मे जिलेभर के कांग्रेसी नेता, कार्यकर्त्तागण ओर पंच-सरपंच उपस्थित थे ।