Homeझाबुआखवासाअवैध ढाबे पर चला बुलडोजर राजस्व विभाग का अमला रहा मौजूद।

अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर राजस्व विभाग का अमला रहा मौजूद।

सुनिल डामर

दिनांक 02/5 /2025 को ग्राम खवासा स्थित शासकीय भूमि पर निर्मित अवैध ढाबे को राजस्व विभाग द्वारा हटाया गया। ग्राम खवासा स्थित सर्वे नंबर 1257/1 मद गैर मुमकिन की भूमि कुल रकबा 20.93 हेक्टेयर पर निर्मित 3000 स्क्वायर फीट एवं एक अन्य 2000 स्क्वायर फीट पर निर्मित ढाबो को प्रशासन द्वारा हटाया गया।अतिक्रमण हटाने हेतु मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत विधिवत सुनवाई कर बेदखली आदेश नायब तहसीलदार खवासा द्वारा पारित किया गया व अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।शासकीय भूमि पर निर्मित 3000 वर्ग फीट का ढाबा कैलाश पिता कोदाजी,रितेश एवं पंकज पिता कैलाश द्वारा संचालित किया जा रहा था एवं 2000 वर्गफीट का अवैध ढाबा कांता पति मदनलाल जाट द्वारा संचालित किया जा रहा था।

पटवारी द्वारा प्रस्तुत पंचनामा व प्रतिवेदन के आधार पर तहसीलदार थांदला द्वारा केस दर्ज कर विधिवत सुनवाई पश्चात बेदखली आदेश पारित कर आज दिनांक को अतिक्रमण को हटाया गया। निर्धारित समय पर कुछ अतिक्रमण हटा लिया गया था तथा शेष बचे अतिक्रमण को शासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया अतिक्रमण हटाने के मुहिम में तहसीलदार थांदला, पटवारीगण खवासा एवं कोटवार सम्मिलित थे।आगे भी अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई वर्तमान में जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!