कट्ठीवाडा/संपत धाकड़
कहने को तो कट्ठीवाड़ा तहसील मुख्यालय बन चुका हैं। लेकिन नाम की प्रसिद्धि के विपरीत यहां के व्यापारियों द्वारा दर्शन खोटे बनाने पर आतुर है। जी हां हम बात कर रहे हैं यहां के मुख्य बाजार की जहां हमेशा की तरह व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन तो मुख्य मार्ग की सीमा तक अपनी दूकान का सामान रखा ही जाता हैं लेकिन ऐसा ही मामला शुक्रवार हाट बाजार के दिन देखने को मिला,

हाट बाजार होने के बावजूद व्यापारी द्वारा यहां टेंट लगाकर सामान रखा गया, जिस कारण यहां आधे घंटे तक जाम लग गया, जिससे आम जनता, राहगीरों और ग्रामीणों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। एक तरफ तो कट्ठीवाड़ा क्षेत्र को हम स्मार्ट क्षेत्र बनाने की बात करते हैं वहीं दूसरी और मेंन मार्केट में अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रहा है।
अतिक्रमणकर्ता के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि यहां न तो प्रशासनिक कार्यवाही का डर है और न ही ट्रैफिक जाम करने का जिसे जहां जगह मिल रही है उसने वही कब्जा कर लिया। कट्ठीवाडा खास कस्बे की बात करे तो हवेलिखेड़ा से मुख्य बाजार होते हुवे कवछा तक इस स्थिति से कोई अछूता नही है। गर्मी की दस्तक आते ही व्यापारियों ने अपनी दुकान के सामने टेंट लगाकर सामान रख दिया जाता हैं इस कारण न तो राहगीरों के चलने की जगह बची है न ही वाहन पार्किंग की। इसी कारण ग्राहक के द्वारा मजबूरी में वाहन जहां जगह मिले अपना वाहन पार्क कर देते है, जिससे ट्रैफिक जाम के हालात बन जाते है।
ऐसा ही मामला शुक्रवार हाट के दिन देखने को मिला आधे घण्टे तक ट्रैफिक जाम रहा, लेकीन कोई यातायात व्यवस्था नजर नही आई। इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। प्रशासन को इस ओर ठोस कार्यवाही करने की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही ग्राम पंचायत और प्रशासन इस मामले पर कोई ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।