दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के अवैध कट को किया गया बंद।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के ग्राम भामल और मुंजाल में लंबे समय से चल रहे खुले मेटल क्रेश बेरियर को आज बहुत दिनों बाद आज दिनांक 07 जनवरी 2025 को पुलिस प्रशासन की मदद से बंद किया गया है इसमें मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले जी.आर.इंफ्राप्रोजेक्ट के डीपीएम राजेन्द्र आर बेले सर का कहना है कि खुले क्रेश बेरियर की वजह से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दो पहिया वाहनों, व अन्य प्रकार के अवैधानिक वाहनों की आवाजाही ज्यादा हो रही है जिससे दुर्घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है। व और भी जगह खुले क्रेश बेरियर को बंद करने का कार्य निरंतर चलता रहेगा। जिससे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रोड़ यूजर्स को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।