Homeझाबुआपेटलावदएसडीएम के तानाशाह रवैये से नाराज पटवारी संघ पंहुचा झाबुआ....!  कलेक्टर...

एसडीएम के तानाशाह रवैये से नाराज पटवारी संघ पंहुचा झाबुआ….!  कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बताई पीड़ा… एसडीएम पर लगाया मानसिक प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप !!  5 दिनों में नही हुई सुनवाई तो होगा कलम बंद आंदोलन…!

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

——————————-

पेटलावद – मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले गुरुवार को जिला मुख्यालय पर झाबुआ जिले के सभी पटवारीयो ने कलेक्टर के नाम एडीएम झाबुआ को आवेदन दिया…आवेदन में कहा गया कि यदि हमारे दो साथी निलंबित पटवारीयो को बहाल नहीं किया गया तो कलम बंद आंदोलन किया जाएगा

ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा के द्वारा दो पटवारी को सर्वेक्षण कार्य मे लापरवाही बरतने के नाम पर निलंबित कर दिया गया था। जिससे नाराज होकर पेटलावद पटवारी संघ द्वारा पेटलावद एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। और एसडीएम को दो दिन का समय दिया था कि निलंबित पटवारी को बहाल किया जाए नहीं तो समस्त पटवारी शासकीय कार्यो का बहिष्कार करेगे ओर आंदोलन किया जाएगा।

किन्तु एसडीएम द्वारा कोई सुनवाई नही करने पर पटवारी संघ ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एडीएम झाबुआ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में उन्होंने जिला कलेक्टर से निलंबित पटवारीयो को बहाल करने की मांग की बहाल न करने पर 5 दिन पश्चात कलम बंद हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।

पटवारी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पेटलावद एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम द्वारा पटवारीयो पर मानसिक रूप से दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, साथ ही पटवारीयो के वेतन में कटौती करना, बार-बार नोटिस देना, ओर दुर्व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!