वॉइस ऑफ़ झाबुआ
झाबुआ – आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग मिले और अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिले, इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिला झाबुआ में एक नवाचार किया गया है। जिसके अंतर्गत बेहतर कार्य करने पर उनके उत्साहवर्धन के लिए 15 दिवस में समस्त थानों, पुलिस लाईन झाबुआ एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर फोटो लगाकर पुरस्कार कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसके तहत ऐसे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्त्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु सहायक उपनिरीक्षक रमेश निनामा चौकी अंतर्वेलिया थाना कल्याणपुरा को वारंट तामिली के उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित कर पुरूस्कृत किया गया है।