Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं...

चंद्रशेखर आजाद नगर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र पर विकासखंड के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आगामी 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर के अवसर पर जिले में आयोजित होने कार्यक्रम में चयनित दिव्यांग छात्र-छात्रा भाग ले सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता के तहत चेयर रेस,दौड़ के साथ चित्रकला एवं सांप सीढ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आयोजन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मौके पर अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण किये गये।

आयोजन में उपस्थित कार्यक्रम के आतिथ्य के रूप में नपा अध्यक्ष निर्मला डावर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी आगे जाकर अपने विद्यालय, माता-पिता व गाँव का नाम रोशन करें। जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर ने कहा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। नपा उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा ने सभी बच्चों की सराहना करते हुवे नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र के बच्चों के लिये कंबल देने की घोषणा की। एसडीएम एसआर यादव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिये आवश्यक शासन की योजनाओं के साथ अपेक्षित सहयोग के लिये वे हमेशा तैयार रहेगें।

इस अवसर पर बीईओ विनोद कुमार कोरी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण बीआरसी राजेन्द्र बैरागी ने दिया। इस अवसर पर तहसीलदार जितेन्द्रसिंह तोमर, नायब तहसीलदार रानू माल, मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या,जनपद शिक्षा केन्द्र के समस्त बीएसी व सीएसी,विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिका, पालक व दिव्यांग छात्र-छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार दिव्यांग शाखा प्रभारी हरीश चौहान ने माना ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!