Homeअलीराजपुरजोबटफिनाइल पीने से हुई दो मासूम बच्चों की मौत , पुलिस जांच...

फिनाइल पीने से हुई दो मासूम बच्चों की मौत , पुलिस जांच में जुटी

जोबट – बुधवार रात्रि करीब 8 बजे जोबट नगर के समीप कस्बा जोबट में रहने वाले एक परिवार की दो सगी बहनो ने खेल खेल में कोल्ड ड्रिंक्स समझ कर फिनाइल पी लिया था, परिवार जनों के द्वारा तत्काल बालिकाओं को अमर शहीद छितू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट लाया गया था ,जहाँ दोनों बालिकाओं को डॉक्टरों के द्वारा मृत करार दिया गया , जिसके पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM जोबट अर्थ जैन, एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव व थाना प्रभारी विजय वास्कले जोबट द्वारा रात्रि में घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल सुरक्षित कराया गया । व आज सुबह FSL टीम एवं फिंगर प्रिंट टीम व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुचे ,व साक्ष्य जुटाने में जुटे है , जिस फिनाइल को बालिकाओं ने पिया उसकी जांच जारी है, एसडीओपी नीरज नामदेव द्वारा बताया गया की प्रकरण में मर्ग पंजीबद्ध कर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविकता ज्ञात होगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!