दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा , जोबट विधायक श्री मति सेना महेश पटेल ग्राम बड़ा ख़ुटाजा में विद्युत डीपी का उद्घाटन के लिए आज अलीराजपुर से ग्राम बड़ा ख़ुटाजा जा रही थी

उन्होंने अचानक बैरियर पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर ,टंट्या भील और परथी भाई की प्रतिमा रुककर सभी प्रतिमाओं पर लगी धूल मिट्टी साफ की ओर सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद लेकर बड़ा खुटाजा के लिए रवाना हुई ।
आज देश में सभी राजनीतिक पार्टियां और सभी नेता संविधान दिवस मना रहे है लेकिन जिन बाबा साहब के बल पर राजनीति करने वाले स्थानीय नेता और प्रशासन जिनको बाबा साहब के संविधान के कारण नौकरी ओर अन्य सुविधाएं मिल रही है

वो सारे नेता ओर स्थानीय प्रशासन बाबासाहब का आज सम्मान करना ही भूल गया ।चुनाव होते तो कई राजनीतिक पार्टियां और सामाजिक संगठन बाबा साहब के स्मारक के आगे घुटने टेक कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास या ढोंग करते लेकिन अभी कोई भी चुनाव नहीं है इस लिए बाबा साहब की कोई जरूरत नहीं ।