HomeUncategorizedगीता जयंती को लेकर भारतीय संस्कृति के द्वारा गायत्री मंदिर पर बैठक...

गीता जयंती को लेकर भारतीय संस्कृति के द्वारा गायत्री मंदिर पर बैठक का हुआ आयोजन 

रिपोर्टर-सुरेश परिहार।

——————————

सारंगी के गायत्रीमाता मन्दिर पर गीता जयंती जो दिसंबर 11 ,2024 तद्नुसार अगहनशुक्लपक्ष एकादशी,युगाब्द 5161 , बुधवार को है । यह पावन मोक्षदा एकादशी तिथि जो गीता जयंती है भारतीय संस्कृति झाबुआ द्वारा गीता जी के उद्देश्य को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक ले जाने और उसके महत्व को प्रतिपादित करने हेतु सारंगी क्षेत्र में आयोजन संस्कृत भारती झाबुआ‌ के तत्वावधान में किया जाना है।जिसे सम्पूर्ण विश्व में भी भारतीय संस्कृति के लोगों के द्वारा गीता जयंती मनाई जाती है।

इसी निमित्त यह बैठक रखी गई थी । जिसमें नगर से गण्यमान्य कृषकों , शिक्षकों और मन्दिर के पुजारी ने सहभागिता की। आगे भी इस प्रकार की बैठकें इस क्षेत्र प्रत्येक बुधवार और गुरुवार चलती रहेगी। आज की बैठक चर्चा में गीता जयंती के लिए स्थान तय हुआ। व्यवस्था के लिए आगे बैठक में उत्सव समिति गठित होगी।

इस बैठक में उपस्थित सभी आदरणीयों के प्रति संस्कृतभारती झाबुआजनपद हार्दिक आभार प्रकट करती हैं। वन्दे संस्कृतमातरम्।

वन्दे संस्कृतानुरागीगणम्।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!