HomeUncategorizedइंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही... डॉ. अर्पित कुमार नायक, 40 हजार रुपये...

इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही… डॉ. अर्पित कुमार नायक, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते धराया..

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

—————————

झाबुआ। आवेदक दिनेश मकवाना, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम कल्लीपुरा थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ की शिकायत पर डॉ. अर्पित कुमार नायक, उम्र 29 वर्ष, मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा को

र40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए इंदौर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

क्या है मामला जानिये..

आवेदक के काका के लड़के रमेश पिता कालू सिंह की दिनांक 29.10.2024 को तालाब में डूवने से मृत्यु हो गई थी, जिसका पोस्टमार्टम दिनांक 30.10.2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा में हुआ था, आरोपी डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में आवेदक से 50,000/- रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी, इस संबंध में आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को शिकायत करने पर, शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 15/11/2024 को आवेदक को आरोपी को रिश्वत राशि देने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर भेजा गया, आरोपी को शक होने से उसने रिश्वत राशि लेने से मना कर दिया, तदोपरांत आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में कार्यवाही जारी है।

*ट्रेप दल सदस्य-* DSP श्री दिनेश चंद्र पटेल, DSP श्री अनिरुद्ध वाधिया, इंस्पेक्टर राहुल गजभिए, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, आदित्य भदौरिया, अनिल परमार, चंद्रमोहन बिष्ट, श्री कृष्णा अहिरवार,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!