HomeUncategorizedआयुष्मान कार्ड बनाने की घर घर दस्तक दे रही हेल्थ टीम रामनगर

आयुष्मान कार्ड बनाने की घर घर दस्तक दे रही हेल्थ टीम रामनगर

परिवेश पटेल

 आयुष्मान आरोग्य पात्रता के आधार पर स्वाथ्य विभाग की टीम ने भारत आयुष्मान कार्ड बनाए। कार्ड से मिलने वाले स्वाथ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। हेल्थ कैंप में गांव में बुखार पीड़ितों की मलेरिया और चिकिनगुनिया और डेंगू संक्रमण की जांच कर दवा भी दी गई। कैंप में 70 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसी साथ टीकाकरण भी किया गया। जिसमें गर्भवती महिला की भी जांच की गयी। झाबुआ cmho डॉ बघेल, झाबुआ डीपीएम राजाराम खन्ना , पेटलावद bmo डॉ सुरेश कटारा के मार्गदर्शन में हेल्थ टीम द्वारा घर घर जा कर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड। रामनगर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ जयेश स्वर्णकार , anm श्रीमती गंगा चारेल , आशा सुपरवाइजर चंपा भाभर , आशा कार्यकर्ता श्रीमती मीरा डामर , श्रीमती आरती निनामा पूरी टीम बना कर घर घर दे रहे आयुष्मान कार्ड बनाने की दस्तक, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो के बनाये जा रहे हे आयुष्मान कार्ड।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ स्वर्णकार ने बताया कि टीम की मेहनत से खुश हो रहे ग्रामीण , गाँव की एक दादी लीला बाई ने उनका कार्ड बनाये जाने के बाद स्वयं अपने हाथों से बनाई जलेबी और टीम को प्रेम से खिलाई।

आज के दिन टीम ने कुल 35 आयुष्मान कार्ड बनाये , जिसमे 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगो के 29 कार्ड बनाये गए जिसमे 96 वर्षीय धूलीबाई , 95 वर्षीय खिमी बाई , 91 वर्षीय नरसिंग जी पाटीदार शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!