शाहिद जैनब

थांदला – देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी के तहत थांदला शहर की सेंट फ्लोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंट फ्लोर स्कूल के स्टाफ द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया है । मेले में स्कूल के बच्चों ने स्टॉल लगाकर बाल मेले का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और शहर के लोग मेला देखने पहुंचे। चाचा नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित गए है। बाल मेले में बच्चों के स्टॉल में चाट बतासा, चाऊमीन,बर्गर, समोसे, फल, कोल्डड्रिंक्स, चना रोस्ट आदि के स्टाल लगाए गए। इसमें पहुंचकर अभिभावकों और शिक्षकों ने खरीदारी की।
बाल मेले में विद्यालय संचालक क्लेमेंसी डोडियार व हेमंत तिर्की प्राचार्य जस्टिन टोप्पो विद्यालय के शिक्षक महेश पण्दा, अरविंद हरवाल,बसील डोडियार,निशा मेडा, सहित समस्त स्टाफ व अभिभावक आदि मौजूद रहे।
आत्मनिर्भरता का पाठ सिखाने को लगाया मेला

स्कूल के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया है। स्कूल के प्रांगण में सजावट कर बाल मेला लगाया गया। इस बाल मेले में विभिन्न प्रकार की सामग्री को बेचने के स्टाल लगाए गए है जिन्हें देखकर लोग प्रभावित भी हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जस्टिन टोप्पो बताते हैं कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस बाल मेले का आयोजन किया गया है। इस पर खुद बच्चों ने खानपान की वस्तुओं की स्टॉल लगाई हे।
स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हो रहा फुटबॉल व खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन
सेंड फ्लोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में स्कूल की ओर से फुटबॉल व खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया जाए रहा है,जिसकी शुरुआत 15 नवंबर से हो रही है जिसमें विभिन्न स्कूलों की 10 टीमें हिस्सा ले रही है।
टूर्नामेंट की शुरुआत कल 15 नवंबर को होगी जिसमें रोजाना अलग-अलग टीमों के मुकाबले होंगे, रविवार को फाइनल मैच खेल कर विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।