HomeUncategorized68 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मिनी/सीनियर वर्ग छतरपुर एव जूनियर...

68 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मिनी/सीनियर वर्ग छतरपुर एव जूनियर वर्ग भोपाल(म०प्र०)में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अलीराजपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम*

दिनांक 02नवम्बर 2024 से 08नवम्बर 2024 तक आयोजित हो रही 68वी राज्य स्तरीय शालये क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन छतरपुर में एव जूनियर वर्ग के खिलाड़ीओ हेतु भोपाल में हो रही है। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के मिनी वर्ग (14 वर्ष बालक/बालिका) जूनियर वर्ग 16 वर्ष बालक/बालिकाओं)एव सीनियर वर्ग(19वर्ष बालक/बालिकाओं) द्वारा भाग लिया गया ।उक्त प्रतियोगिता में मिनी /सीनियर वर्ग में इन खिलाड़ियों को मिला गोल्स मैडल

1)सबलसिंह पिता खुमसिंग खेल परिसर अलीराजपुर के खिलाड़ी ने ऊँची कूद में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

2)ममता पिता तेरसिंग कनेश शा.कन्या शिक्षा परिसर कठीवाड़ा ऊँची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया

3)अर्जुन पिता खुरबान खेल परिसर अलिराजपुर ऊँची कुद में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

4)रणजीत पिता सुमला सीनियर वर्ग 400मीटर हडल्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीलर मैडल मिनी वर्ग

1)सुनील नवलसिंह खेल परिसर अलीराजपुर तवा फेक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

2)जय चतरसिंह खेल परिसर अलीराजपुर 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

3)अमीर पिता जुवान सिंह ऊँची कुद में सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

4) प्रकाश पिता करमसिंह सीनियर वर्ग पोलवाल्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जुनियर वर्ग भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में ये रहे विजेता खिलाड़ी।

1) प्रदीप पिता मुकाम खेल परिसर अलीराजपुर ऊँचीकूद जुनियर वर्ग बालक में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सिल्वर मेडल जूनियर वर्ग

1)रोहित कादु खेल परिसर अलीराजपुर 110मीटर हडल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

इस पूरी प्रतियोगिता में कुल 05 गोल्ड एव 05 सिल्वर मेडल प्राप्त कर खिलाड़ियों ने खेल परिसर एव जिले का नाम रोशन किया इस उपलब्धि पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल, कलेक्टर श्री डॉ. अरविंद बेंडेकर प्रभारी सहायक आयुक्त श्री संजय परवाल के द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुवे भविष्य में अपना नाम एव मातापिता के साथ जिले का नाम हमेशा रोशन करने हेतु सभी को अग्रिम सुभकामनाये दी।

जिला खेल प्रभारी श्री प्रिंकेश वर्मा (जन जातीय कार्य विभाग विभाग) वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह बघेल छात्रावास अधीक्षक श्री केरम सिंह जमरा अतिथि पी टी आई जवानसिंह किराड़ ,संजय चौहान, कुँवर कनेश, संतोष रावत, कृष्णा चौहान एव खेल परिसर के समस्त स्टॉप ने सभी का आभार माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!