रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद –– वॉइस ऑफ झाबुआ द्वारा शनिवार को बामनिया पुलिस की निष्क्रियता और गैर जिम्मेदार कार्यप्रणाली को लेकर खबर प्रकाशित की थी। और बताया था कि किस तरह बामनिया पुलिस चौकी क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं किंतु बामनिया पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है, खूनी संघर्ष के बावजूद भी पुलिस 48 घंटो तक एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई थी। खबर लगने के बाद हड़बड़ाहट में बामनिया पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं रात्रि में दो पुलिसकर्मियों के साथ शराब दुकान पर मारपीट की घटना भी सामने आई थी।
इसके बाद वॉइस ऑफ झाबुआ की खबर पर मुहर लगी है। ओर आज रविवार को थाना क्षेत्र की बामनिया पुलिस चौकी प्रभारी रुक्मिणी अहिरवार पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने उन्हें चौकी प्रभारी के दायित्व से हटाते हुए पेटलावद पुलिस थाना नियत किया गया है। जबकि पेटलावद थाने से उप निरीक्षक गोवर्धन मावी को बामनिया का नया पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है .. वहीं बामनिया पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई अरूण गोयल को लाइन हाजिर किया गया है। आपको बता दे कि एएसआई अरुण गोयल का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए ग्रामीणों पर धोस जमाते हुए नजर आ रहे थे, वही अरुण गोयल अपने आप को चौकी प्रभारी से कम नहीं समझते थे। इसके कई उदाहरण सामने आए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। वॉइस ऑफ झाबुआ पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार मानता है।