Homeझाबुआये कैसा राजनैतिक दबाव....! आधी सडक भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई...

ये कैसा राजनैतिक दबाव….! आधी सडक भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई और आधी बनी ही नही…! सुना है ये वही ठेकेदार है जिन्हें कांग्रेस ने धक्के मार कर किया था बाहर…!

झाबुआ। नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे है और इन्ही प्रयासों की वजह से नगर पालिका की मोदी जी ने मन की बात में तारीफें भी की। नगर के विकास में अध्यक्ष और पार्षद एकजुट होकर शासन प्रशासन से अर्जियां लगा रहे है कि नगर की प्रदेश ही नही देश में अलग ही तस्वीर नजर आये..।

लेकिन वो कहते है ना एक मछली पुरे तालाब को गंदा करती है ऐसे ही इस परिषद में विभिषण की तरह एक व्यक्ति काम कर रहा है… जो अपने चहेते ठेकेदारों दबाव भ्रष्टाचार की भेंट चढी सडक के बिल पास करवाने के लिए दबाव बनाता है और नित नये राजनैतिक स्टंड करता है.. कि अध्यक्ष और पार्षदों पर दबाव बना सके… इसके बेनरों में फोटो नही लगे तो ये रोना गाना करें।

नगर में करोडों की लागत की सडकें बन रही है… उन्ही में से एक ओर सडक है एलआईसी कॉलोनी की… जो आधी बनी है… लेकिन पहली बारीस की मार झेलते ही उखड कई… सडक में लगी बारिक गिटटी बह गई है… अगर घटिया किस्म की सडक बनानी थी तो इससे अच्छा बनाते ही नही…

ये तो वो बात हुई विकास के नाम पर नगर की जनता को चुना लगाना हुआ… जो टेक्स भरते है लेकिन उन्हें मिलती है गढडो भरी सडक। सुत्रों का कहना है किये वही ठेकेदार है जिन्हें कांग्रेस ने कांग्रेस से धक्केमार कर बहार निकाला था… और अपनी चोरी छुपाने के लिए सोशल मीडिया पर मेसेज डाल रहे थे वैसे ही जैसे …..! फिर भिखारियों की तरह विक्रात के पास टिकट की भीख मांगने गए…।

नगर पालिका अध्यक्ष और समस्त पार्षदों को इस ओर ध्यान देना चाहिए… क्योंकि ये ठेकेदार नगर पालिका की छवि धुमिल कर रहे है। जो से सडक निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री उपयोग कर सडक बना रहे है उसकी जांच कर संबंधित पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

नोट-जल्द ही पढिये मेरी कही अनकही… फटाके फोडने वाले की हवस की प्यास… और फाकु की रोचक कहानी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!