Homeझाबुआब्रेकिंगन्यूज़  नमाज़ पढ़ने गए दुकानदार के गले से उड़ाए 90 हज़ार ...

ब्रेकिंगन्यूज़  नमाज़ पढ़ने गए दुकानदार के गले से उड़ाए 90 हज़ार  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर को पकड़ने की कोशिश जारी थांदला – नगर के गांधी चौक में जनरल स्टोर दुकान से अज्ञात द्वारा 90 हज़ार रुपए की चोरी । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान कादरी के जनरल स्टोर के गल्ले से अज्ञात द्वारा चोरी की गई है चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई है। दुकानदार इरफान कादरी ने बताया कि वह 5 बजे के आसपास नमाज पढ़ने के लिए पास ही में ताज मस्जिद में गए थे। उनके द्वारा आज ही बैंक से पैसे निकाल कर गल्ले में रखे थे नमाज पढ़ कर जब वापस आए तो गल्ले से पैसे गायब हो गए थे। दुकान मालिक इरफ़ान क़ादरी को गल्ले में पैसे ना मिलने पर आसपास लगी दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक नाबालिक लड़का दुकान से निकल कर भागते हुए दिखाई दे रहा है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही चोर की तलाश की जा रही है । फिलहाल मामला थाना पुलिस के संज्ञान में दिया गया है और पुलिस चोर की तलाश में जूट गई है

चोरी का शक नाबालिक पर है इसलिए फिलहाल सीसीटीवी फुटेज हम नहीं दिखा पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!