अक्षय चौहान,खवासा
खवासा– नवरात्रि के 9 दिनों की भक्ति के बाद माता रानी की मूर्ति के विसर्जन के लिए दशहरे और ग्यारस पर विशाल चल समारोह निकाला गया दशहरे के दिन श्री संकट मोचन हनुमान मित्र मंडल के द्वारा रात्रि में माता जी की मूर्ति के विसर्जन के लिए चल समारोह निकाला गया जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रॉक एन्ड डांस ग्रुप धार (यश राठौर) के कलाकारों द्वारा चल समारोह में विभिन्न वेशभूषा में कई धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए गए जोकि गांव में आकर्षण का केंद्र रहे।
ये थे मुख्य आकर्षक के केंद्र
चल समारोह में मुख्य रूप से बैंड बाजे के साथ विशेष लाइटिंग झांकी मे माता जी को बिठाया ,श्री राम फोगिंग तोप ,डीजे, नाचने वाली 2घोड़ी ये पुरे चल समारोह मै आकर्षित का केंद्र थे ।
ये था रूट
चल समारोह हनुमान चौक से प्रारंभ होकर नीम चौक किसान मोहल्ला राम मंदिर गणेश चौक बाजना रोड होते हुए हनुमान चौक पर समाप्त हुआ चल समारोह में शिव पार्वती नंदी पर विराजमान थे ओर शिव अघोरी नृत्य के रूप में कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति दी। जुलुस मे महिलाए एवं पुरुष एक जैसी वेश भूसा मे नजर आये।

वही दूसरी ओर रोग्या देवी मंदिर समिति द्वारा ग्यारस के दिन सुबह माता जी का चल समारोह बड़े ही धूमधाम से निकाला गया दोनों ही माता जी की मूर्ति का विसर्जन माही नदी के तट पर किया गया।
