Homeझाबुआपेटलावदविश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा निकाली गई मान वंदना...

विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा निकाली गई मान वंदना यात्रा। विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————————

पेटलावद ।विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत जिला झाबुआ प्रखंड पेटलावद द्वारा शहर में विशाल मान वंदना यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें लाल साड़ी पहनकर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहने सफेद सलवार सूट और केसरिया दुपट्टा डालकर हाथों में शस्त्र लिए यात्रा में शामिल हुई। यात्रा शहर के एक निजी गार्डन से शुरू हुई जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। मान वंदना यात्रा के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया गया कि वर्तमान समय में धर्म संस्कृति पर पुनः आक्रांताओं के द्वारा लगातार चुनौतियां शुरू हो चुकी है। हमारी बेटियों को पुनः दुर्गा बनकर इस धर्म पर आई विपदा के लिए तैयार होना होगा। स्वयं की सुरक्षा के लिए तत्पर होना होगा। महिला सशक्तिकरण को लेकर यह आयोजन किया गया था। वहीं पूरे देश में हिन्दू समाज एवं महिलाओं को जागृत करने हेतु विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सरोज सोनी, महिला विभाग राष्ट्रीय सह सयोंजिका, विनोद शर्मा प्रांत संगठन मंत्री, अर्जुन गहलोत विभाग संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष आजाद प्रेम सिंह, जिला मंत्री राहुल डामोर, जिला सह मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, जिला सह मंत्री कैलाश जी भाबोर, जिला मातृशक्ति सह सहोजिका संगीता त्रिवेदी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक पान सिंह, नरेंद्र सोलंकी जिला उपाध्यक्ष,

आशीष चतुर्वेदी जिला धर्माचार्य प्रमुख, दीपिका दीदी दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका, शिल्पा वर्मा पेटलावद प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!