Homeझाबुआझकनावदाभारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा जैसे गरबों पर जमकर...

भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा जैसे गरबों पर जमकर थिरकी माताएं बहनें  नवदिवसीय मां शारदीय नवरात्रि महोत्सव में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

पियुष राठौड़ झकनावदा

झकनावदा छात्रावास ग्राउंड में चल रहे 35 वें सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव में 6 दिन मां की आराधना करने उमड़ा आस्था का जनसैलाब। सर्व प्रथम माताजी की आरती उतारी गई। बाद गरबे का श्री गणेश किया गया। गरबे में बहने गुजराती वेशभूषा में गरबा खेलते नजर आई। फैंसी ड्रेस एवं बेस्ट गरबा नृत्य करने वाली माताओं बहनों को पांच दिवसीय पुरुस्कार वितरण लाभार्थी परिवार के मनीष – शेतानमल कूमट,संजय – बाबूलाल व्यास,गोपाल – सुभाष चन्द्र सोनी,शुभम -जयंतीलाल कोटडिया, नमन – मनोज पारलेचा, हितेश – राजू राठौड़ परिवार की और से श्रीमती अंजना सोनी व नगर की उपसरपंच श्रीमती मंजू जितेंद्र राठौड़ के द्वारा परिधि गहलोत,दृष्टि वोहरा,प्रसंशा राव,गौरी राठौड़,सपना राठौड़,अक्षरा सोनी,निकिता राठौड़,ममता प्रजापत,वर्षा राठौड़,गोल्डी श्रीवास्तव को पुरस्कार भेट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में दसई की प्रसिद्ध टीम रंगारंग प्रस्तुतियां दी रही है। आयोजन के सरक्षक ने बताया कि नवरात्रि के समापन में आयोजक सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा प्रतिदिन गरबा खेलने वाली माताओं बहनों को गरबे के अंतिम दिन नवमी को पुरस्कार भेट किए जायेगे। आयोजन का संचालन राजेंद्र मिस्त्री ने किया।

आई माता चौक व वेराई माता चौक में भी गरबे की धूम

क्षत्रिय सिर्वी समाज मोहल्ले में श्री आई माताजी मंदिर परिसर में भी नव दिवसीय गरबे का भव्य आयोजन आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में माताएं बहनें गरबा नृत्य कर माता रानी की आराधना कर रही है। वही प्रतिदिन आरती प्रसादी एवं फरियाली का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर के इंद्रा कालोनी स्थित वेराइ माता चौक पर भी गरबे की धूम चल रही है। नगर में हर तरफ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!